देहरादून। आज दिनांक 31 जनवरी 2021 (रविवार) को वार्ड 73 विद्या विहार के पार्षद राजपाल सिंह पयाल के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में सुनने की व्यव्स्था की गई थी, जहां धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के साथ पार्षद राजपाल सिंह पयाल एवं भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
उक्त कार्यक्रम (मन की बात) के बाद पार्षद पयाल द्वारा वार्ड 73 के अन्तर्गत शिवम विहार, समृद्धि एन्क्लेव, विद्या विहार फेज-1, फेज-2 एवं फेज-3 में रुके हुए एवं अधूरे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण करते समय उनके साथ विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे। साथ ही साथ वार्ड अध्यक्ष शशि भूषण जोशी, महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, गिरीश चन्द्र इश्टवाल, दिनेश नैथानी, मण्डल उपाध्यक्ष वैजयंती माला, कैप्टन (अ०प्रा०) सतेन्द्र सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश पंचोली, नवल वासुदेव, सुशील जोशी, बी०एस० राणा, एम०एन० बलूनी, एस०एस० राणा, ओ०पी० शर्मा, शशि डबराल, सुरेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, डी०के० जोशी, उमेश कैंतुरा, राजेन्द्र सिंह रावत (प्रधानाचार्य), लक्ष्मी रावत, उषा रावत, इन्दु पुंडीर, लक्ष्मी कोठियाल, सोशल मीडिया प्रभारी- सोहन कुँवर एवं भाजपा के कार्यकर्तागण व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने अपने विधायक एवं पार्षद का फूल माला से स्वागत किया।
विधायक चमोली ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही फोन कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विद्या विहार फेज-2 में मन्दिर निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए वहां के निवासियों ने माननीय विधायक जी से आर्थिक सहायता मांगी और माननीय विधायक जी ने शीघ्र स्वीकृती दे दी। साथ ही साथ मन्दिर के पास में ही एक कमरा बनवाने की भी स्वीकृती दी।
क्षेत्र की जनता ने अपने विधायक विनोद चमोली को उनकी कर्मठता एवं क्षेत्र में सक्रियता से विकास कार्यों को कराने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए आभार जताया। विधायक द्वारा जिस तरह से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के विश्वास दिलाया, उससे क्षेत्र की जनता गदगद होते हुए 'विनोद चमोली- जिन्दाबाद' और 'राजपाल पयाल- जिन्दाबाद' के नारे लगाने में खुद को रोक नहीं पाए।
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box