बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। कल अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफ़ान लंबे समय से न्यूरो की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
हाल ही में वो अपना इलाज करा के लन्दन से लौटे थे। 2018 में उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला। 1 साल तक इरफ़ान का इलाज लन्दन में चला। कोलन इंफेक्शन की वजह से उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी उनको आईसीयू में भर्ती किया गया पर डॉक्टर उनको बचा नहीं पाए। अभी चार दिन पहले ही उनकी माँ की भी मृत्यु हुई थी पर बिमारी की वजह से इरफ़ान उनके जनाज़े में नहीं जा सके थे। इरफ़ान का जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के टांक जिले में हुआ था।
इरफ़ान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया। इरफ़ान ने कई यादगार फिल्मों में काम किया , जिनमें से मकबूल, पान सिंह तोमर , हिंदी मीडियम , ब्लैकमेल, लंच बॉक्स,पीकू, मदारी जैसी फिल्में मशहूर रही। उनकी अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी जो हाल ही में रिलीज़ हुई थी। इरफ़ान को वर्ष 2011 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म पान सिंह तोमर में बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था , इरफ़ान को फिल्म हिंदी मीडियम के लिए फिल्मफेर अवार्ड भी मिला था।
इरफ़ान खान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था जिनमें - जुरासिक वर्ल्ड , स्पाइडर मैन , लाइफ ऑफ़ पाई, स्लमडॉग मिलेनियर आदि शामिल रही। इरफ़ान को उनके अभिनय के साथ ही उनकी हाज़िर जवाबी के लिए भी जाना जाता था। ख़बरों के मुताबिक शाम 5 बजे करीब उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
उनके निधन पर अमिताभ बच्चन , अनुपम खैर , परेश रावल , सलीम खान ,अजय देवगन , काजोल , अक्षय कुमार , जावेद अख्तर , महेश भट्ट , करन जोहर आदि लोगो ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
यहाँ क्लिक करें
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box