अप्रैल एक्सपायरी से पहले बाजार ने तेजी का चौका लगाया है। निफ्टी 9800 के आसपास आ गया है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा मजबूती दिख रही है। ICICI BANK HDFC TWINS और INFOSYS का इस तेजी में सबसे ज्यादा योगदान है।
कल ऑटो कंपनियों के नतीजे आएंगे। लॉकडाउन की वजह से देश बंद है। ऐसे में अप्रैल में ऑटो कंपनियों की बिक्री जीरो रहेगी। एक्सपोर्ट पर भी बुरा असर पड़ेगा। आमतौर पर फसल कटने के बाद बिक्री जोर पकड़ती है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर भी लोग खरीदारी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से पानी फिर गया है। डीलरों को लॉकडाउन खुलने के बाद बिक्री बढ़ने की उम्मीद है
बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 900 अंको यानी 2.75 फीसदी की बढ़त के साथ 33,620 के आसपास दिख रहा है। वहीं निफ्टी 245 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 9800 के करीब नजर आ रहा है।
इन संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 710 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.20 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.21 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार तेजी दिखी। कल के कारोबार में DOW 530 अंक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। टेक कंपनियों के नतीजे, फेड का फैसला और कोरोना इलाज पर GILEAD के दावे से बाजार को सहारा मिला। Facebookऔर Microsoft के नतीजे अच्छे रहे हैं। ग्लोबल इकोनॉमी खुलने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 23 डॉलर के पार निकल गया है। उधर US Fed ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दरें जीरो के करीब रहेंगी। इकोनॉमी में रिकवरी आने तक पॉलिसी में बदलाव नहीं होगा। बेरोजगारी खत्म करने और महंगाई पर काबू पर जोर रहेगा। US Fed ने ये भी कहा है कि कोरोना का इकोनॉमी पर काफी असर पड़ेगा।
शोभित अग्रवाल
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box